Uttarakhand:- हब एंड स्पोक मॉडल के तहत घर बैठे स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराएगा एम्स……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में स्थित एम्स अस्पताल ने अपने नाम काफी उपलब्धियां कर ली है। बता दे कि अब राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो पाएंगी। एम्स ऋषिकेश हब एंड स्पोक मॉडल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

Advertisements

बता दे कि एम्स की ड्रोन मेडिकल सेवा इस मॉडल को मजबूती प्रदान करने में अहम योगदान देने वाली है और इस योजना के तहत प्राथमिक चरण में कार्य शुरू कर दिया गया है इसके तहत कुछ मिशनरियो के अस्पताल को जोड़ा गया है। बता दें कि उत्तराखंड के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को हब एंड स्पोक मॉडल से जोड़ा जाएगा। हब एंड स्पोक मॉडल एक संगठनात्मक मॉडल है जो कि एक प्राथमिक प्रतिष्ठान और कई माध्यमिक प्रतिष्ठानों के साथ एक नेटवर्क में सेवा वितरण परिसंपत्तियों की व्यवस्था करता है। इसके तहत सभी माध्यमिक प्रतिष्ठान प्राथमिक प्रतिष्ठान से जुड़े रहते है।