Uttarakhand- बहुमत से विजय होने के बाद भाजपा के इस नेता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की कही बात

आज दिनांक 10 मार्च 2022 का दिन सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी संघर्ष का रहा है और कई विधानसभा क्षेत्रों में अभी भी परिणाम आने बाकी हैं। बता दें कि चंपावत से भी भाजपा को बहुमत मिल रही है और भाजपा के बहुमत से जीते हुए प्रत्याशी कैलाश गड़तोही ने यह पेशकश की है कि वह अपनी सीट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए छोड़ना चाहते हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में भाजपा की वापसी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रही है तथा प्रदेश का विकास भी उनके नेतृत्व में संभव है इसलिए उन्होंने अपनी सीट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए छोड़ने की बात कही है।