Uttarakhand- दुष्कर्म के बाद बदनामी की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून। आज यानी कि गुरुवार के दिन नेहरू कॉलोनी थाने में क्षेत्र की युवती ने तहरीर दी है, कि एक युवक ने उसके चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी के हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसके बाद बदनामी कराने की धमकी देकर कई दफा शारीरिक संबंध भी बनाए। दरअसल युवती ने बताया कि वह साल 2018 में जमशेद नामक युवक से शादी समारोह के दौरान मिली थी तथा कुछ दिनों तक दोनों में बातें भी हुई व बातें धीरे धीरे प्यार में बदल गई। जिसके बाद जमशेद ने युवती को एकांत में मिलने बुलाया व उसके चाय में नशे की दवाई मिला दी जिससे युवती अपने होश खो बैठी थी इसी दौरान जमशेद ने युवती के साथ दुष्कर्म किया व कई बार बदनामी कराने की धमकी देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। तथा जमशेद युवती को बार-बार ब्लैकमेल भी करता रहा। इस कारण युवती जमशेद से दूर ही रहने लगी।

Advertisements

तथा बहुत दिनों बाद युवती को पता चला कि सोशल मीडिया में जमशेद युवती को बदनाम कर चुका है। जब युवती ने इस मामले को लेकर विरोध जताया तो जमशेद ने जान से मारने की धमकी भी दी जिस कारण युवती ने नेहरू कॉलोनी थाने में इस मामले को दर्ज करवाया। नेहरू कॉलोनी के इंस्पेक्टर सतबीर बिष्ट द्वारा जानकारी दी गई है, कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।