

उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा कैबिनेट विस्तार के बाद दायित्व बांटने शुरू कर दिए गए हैं जिसमें से 14 नेताओं की सूची बीते शुक्रवार को जारी कर दी गई थी और अब दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें सात नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई ह। राव खाले खां को सदस्य किसान आयोग, योगेश रजवार को सदस्य बाल संरक्षक आयोग, दीप प्रकाश नेवलिया को सदस्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति, मनोज गौतम को सदस्य अनुसूचित जाति आयोग, प्रेमलता को सदस्य महिला आयोग, रुचि गिरी को सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, राजपाल कश्यप को सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है और इससे पहले भी सरकार द्वारा देहरादून से चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद ,अल्मोड़ा से गोविंद पिलख्वाल को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को पहले ही जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

