
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर पहुंचकर वहां पर योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वह रुद्रपुर के पुलिस लाइन पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया और यहां पर उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिरन्यास किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यकर्ताओं से भी मिले और पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में वह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत महिलाओं ने पुष्प वर्षा करके किया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण, किफायती आवास आवंटन और लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री द्वारा 106 कार्यों का शिलन्यास और 113 कार्यों का लोकार्पण किया गया।