Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर मेजर जनरल मनोज तिवारी ने अग्निवीर भारती को लेकर दी बड़ी जानकारियां

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेट की और इस दौरान उन्होंने भर्तियों के बारे में भी मुख्यमंत्री को बड़ी जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि आने वाली भर्तियों में राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सके इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे। आज सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की और इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 व्यक्तियों का चयन किया गया है। 2000 रिक्त पदों पर भी जल्दी भर्ती निकाली जाएगी और आने वाली भर्तियों में राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सके इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री का कहना था कि उत्तराखंड राज्य सैनिक बहुल प्रदेश है और यहां होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा।