
उत्तराखंड राज्य में गर्मियां बढ़ने के साथ-साथ डेंगू का खतरा भी बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद संबंधित विभागों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है जिसमें विभागों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रूप से जिम्मेदारियो का निर्वहन करना है। डेंगू का मच्छर साफ जमा हुए पानी में पनपता है और यदि समय रहते हुए ऐसे स्थलों की पहचान कर ली जाए तो डेंगू फैलने से रोका जा सकता है। डेंगू रोकथाम में शहरी विकास, नगर निगम, नगर पालिकाएं, पंचायती राज, शिक्षा, परिवहन, मौसम विभाग, पर्यटन ,वन व पेयजल विभाग को आपसी समन्वय बनाकर काम करने की निर्देश दिए गए हैं।

