
उत्तराखंड राज्य में इस बार चार धाम यात्रा को लेकर चालकों को निर्देश मिल चुके हैं और 10 मई से शुरू होने जा रही यात्रा में बड़ी संख्या में वाहन आते हैं इसलिए परिवहन विभाग भी तैयारी में जुटा हुआ है।
चार धाम यात्रा के दौरान वाहनों के संचालन को लेकर मुख्यालय ने डूज और डोंट की एडवाइजरी जारी की है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि हवाई चप्पल पहनकर वाहन कतई ना चलाएं साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि पर्वतीय मार्गों पर रात 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे के बीच यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा पर्वतीय मार्गों पर कुशल एवं प्रशिक्षित वाहन चालक के साथ यात्री यात्रा न करें और ओवर स्पीड से बचे। इसके अलावा प्राइवेट वाहन को किराए पर लेकर यात्रा न करें तथा चालक को लगातार स्टेयरिंग ड्यूटी करने से मना किया गया है। उन्हें विश्राम करने के लिए भी कहा गया है और पर्वतीय मार्गों पर रात 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वाहनों को प्राकृतिक स्रोतों के पानी में ना धोए इसके अलावा खाई की ओर भी वाहन पार्क ना करें।

