
उत्तराखंड के रुड़की में एसिड अटैक का मामला सामने आया है| दुष्कर्म पीड़िता युवती दवाई लेकर घर लौट रही थी इस दौरान आरोपी ने तेजाब फेंक दिया|
जानकारी के मुताबिक, हाथ पर तेजाब डाला गया है| पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया| जहां से उसे देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के लिए रेफर किया गया| आरोपी फरार है| पुलिस तलाश में जुटी है|
करीब 2 सप्ताह पूर्व एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था| जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक रहीस हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की| आरोप है कि शनिवार की देर रात युवती घर के पास में ही चिकित्सक से दवाई लेकर लौट रहे थे| तब आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया| अचानक एसिड अटैक से युवती बुरी तरह झुलस गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी| आवाज सुनकर लोग पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी|
जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया| आरोपी की तलाश संभावित ठिकानों पर की जा रही है| संबंध में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है| युवती की बांह पर तेजाब डाला गया है|
