![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के रामनगर में बीते 19 सितंबर 2022 को संयुक्त चिकित्सालय में एक किशोरी ने शौचालय में मृत बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि किशोरी को उसके घर से एक युवक 6 माह पहले भगा ले गया था। इस घटना के बाद किशोरी के परिवार वालों ने कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। बता दें कि रामनगर कोतवाली के अंतर्गत किशोरी को एक युवक 6 माह पहले अपने साथ भगा ले गया जिसके बाद 3 दिन के बाद किशोरी खुद ही अपने घर वापस आ गई। लेकिन तब किशोरी के परिवार वालों ने युवक के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं थी।
बीते 17 सितंबर 2022 को किशोरी के पेट में दर्द होने लगा जिसके बाद रामनगर के संयुक्त अस्पताल में उसे उपचार के लिए लाया गया इसी बीच चिकित्सालय के शौचालय में किशोरी द्वारा एक मृत बच्चे को जन्म दिया गया। बच्चे को जन्म देने के बाद किशोरी के परिवार वालों ने रामनगर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी युवक का नाम अर्जुन है जिसके खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक युवक के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन पुलिस इस मामले में जांच कर युवक के स्वजनों से उसके बारे में जानकारी लेगी।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)