

उत्तराखंड राज्य के चमोली में आकाशीय बिजली गिरने के चलते एक रेस्टोरेंट में आग लग गई और सिलेंडर फटने के चलते आग ने और अधिक विकराल रूप ले लिया जिसके चलते अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने के चलते रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क गई। चमोली- कुंड हाईवे पर मंडल में आकाशीय बिजली गिरी जिसके चलते भीषण आग लग गई रेस्टोरेंट पर ताला लगा हुआ था और यहां भरे सिलेंडर फटने से आगे ने और अधिक विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी अधिक नुकसान हो चुका था। यह घटना आज रविवार को 3:00 बजे के आसपास की है जब आकाशीय बिजली गिरने से अचानक रेस्टोरेंट में आग भड़क गई और सारा सामान जलकर राख हो गया।

