Uttarakhand:- राज्य में 200 करोड रुपए का तैयार हुआ प्रस्ताव….. मत्स्य पालन से होगी आमदनी

उत्तराखंड राज्य में अब लोगों को मत्स्य पालन से स्वरोजगार मिलेगा। राज्य में सरकार का फोकस मत्स्य संपदा योजना के तहत इनका उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वरोजगार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने का है और इसके लिए सरकार ने 200 करोड रुपए की योजना का प्रस्ताव तैयार किया है।

Advertisements

राज्य में ट्राउन मत्स्य पालन को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है और नाबार्ड के सहयोग से इसके लिए मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। फिलहाल शुरुआत में संभावित आठ जिलों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों की नदियां और प्राकृतिक जिले ट्राउन मत्स्य पालन के लिए काफी उपयुक्त साबित होंगे। सरकार का फोकस मत्स्य पालन के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देना भी है।

Recent Posts