Uttarakhand:- 200 सीसीटीवी कैमरो के साथ भारी पुलिस बल करेगा यात्रा की निगरानी….. जानिए केदारनाथ यात्रा के लिए कैसी चल रही है तैयारियां

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है और ऐसे में केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए तैयारियां काफी तेज़ चल रही है केदारनाथ धाम में 200 सीसीटीवी कैमरे से यात्रा की निगरानी होगी इसके साथ ही 14 एसओएस पॉइंट से भी इन पर फोकस रखा जाएगा। 14 एसओएस सिस्टम से यात्रा के दौरान काफी लाभ मिलेगा यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया है और रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरो के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही भी की जाएगी। इसके साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर लगभग 16 कैमरे लगाए गए हैं जिससे कि इस संवेदनशील रूट पर विशेष नगर रखी जा सकती हैं और यात्रा मार्ग पर कुल 14 एसओएस पॉइंट स्थापित किए गए हैं जिसमें से पांच एसओएस सेंटर गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच बनाए गए हैं। इस तरह से यात्रा को सुरक्षित बनाने की पूरी तैयारी चल रही है।

Leave a Reply