उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर शुक्रवार की देर रात को एक मकान और दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग लगने के क्या कारण रहे यह अभी तक पता नहीं चल पाया है और यहां पर पुलिस तथा सेना ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी मदद करी। यह मामला उत्तरकाशी के हर्षिल बाजार से सामने आया है जहां पर यह घटना घटी। मकान और दुकान में अचानक आग लग गई जिसके बाद पुलिस और सेना को सूचित किया गया और स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने तक काफी नुकसान हो गया। इस अग्निकांड में मकान के साथ दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया और हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत तथा माधवेंद्र रावत ने शासन व प्रशासन से मांग करी है कि अग्निकांड पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
Recent Posts
- Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- बद्री- केदार समेत इन मंदिरों के लिए तय हुई पैकेज दरें……इस माह से मिलेगी यह सुविधा
- Uttarakhand:- बारिश के बाद बंद है कुमाऊं की सड़के…… टनकपुर- पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से हुआ करोड़ों का नुकसान
- अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदा देवी मंदिर में किया पूजा- पाठ
- Uttarakhand:- अब अपनी मनमर्जी से बजट खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत