Uttarakhand:- नेपाल बॉर्डर के पास हुआ बड़ा सड़क हादसा…… मातम में बदली शादी की खुशियां…. 13 लोगों की मौत, अन्य घायल

उत्तराखंड राज्य के नेपाल बॉर्डर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया यहां बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई और हादसे में 13 लोगों की जान चली गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस में अधिक लोग सवार थे और चढ़ाई के दौरान बस नहीं चढ़ पाई जिसके चलते यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान 25 लोग घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है और उसके साथ ही 13 लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक बैतड़ी के पुरचुणी नगर पालिका सात भवने गांव से दुल्हन लेकर बारात जा रही थी और तभी यह हादसा हो गया।

Leave a Reply