Uttarakhand:- राज्य में गठित होगी सीमांत क्षेत्र विकास परिषद…. जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जाएगा। बाल विज्ञान महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसकी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में सुविधाओं व सेवाओं के लिए विस्तार हेतु सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जाएगा इसके अलावा सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण हेतु नवाचार केंद्र भी बनेंगे। उन्होंने यह घोषणा रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के शुभारंभ के दौरान करी और कहा कि सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।