
उत्तराखंड राज्य के श्रीनगर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां एंबुलेंस से मरीज की जगह 90 किलो गांजा बरामद हुआ है और पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आवास विकास ग्राउंड के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी और इसी दौरान संदिग्ध लगने पर एक प्राइवेट एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई, एंबुलेंस में रखें 9 कट्टो से 90 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद गांजे की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है। चालक की पहचान रविंद्र सिंह बिष्ट निवासी चौरास कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज तिवारी, उप निरीक्षक विजय शैलानी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


