Uttarakhand- आपदा में गई 60 लोगों की जान…… 37 घायल, 17 लापता….. जानिए प्रदेश का हाल

उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन के दौरान लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कई लोगों ने अपने अपनों को खोया है तो वहीं दूसरी तरफ किसी के सर से छत ही छिन गई है। राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हैं और इस दौरान कृषि भूमि सड़क पुल तथा सार्वजनिक संपत्ति को भी बेहद नुकसान पहुंचा है। आपदा से राज्य में अब तक 637 करोड़ रुपए की क्षति आंकलित की गई है और जिस हिसाब से पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है इस क्षति में वृद्धि होना तय है। वही 15 जून से अब तक की अवधि में 60 लोगों ने अपनी जान गवाई है तथा 37 लोग घायल हुए हैं और 17 लोग लापता हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में 1329 घरों को भी नुकसान पहुंचा है और 35 घर पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। कृषि भूमि, सड़कों, पुलों, बागानों आदि को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के अनुसार आपदा से विभागवार क्षति का आकलन कराया जा रहा है और शुक्रवार को 637 करोड़ रुपए की क्षति का अनुमान लगाया गया था जिसमें और अधिक वृद्धि हो सकती है।