अल्मोड़ा:- गुलदार ने कारपेंटर पर किया हमला….. लगे 25 टांके, पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में इन दिनों गुलदार ने दहशत मचाई हुई है। बता दें कि नगर से सटे रिहायशी इलाके में कारपेंटर पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार निर्माणाधीन इमारत में छिपा हुआ था और तभी वहां पर कार्य करने के लिए पहुंचे कारपेंटर पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान कारपेंटर बुरी तरह घायल हो गया और गुलदार ने उसके सिर पर गहरे घाव कर दिए। इस दौरान अस्पताल में उसे 25 टांके लगाए गए। बता दें कि इन दिनों ब्राइट एंड कॉर्नर स्थित रामकृष्ण कुटीर में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है और बीते रविवार को निर्माणाधीन दो मंजिला भवन के नीचे वाला कमरा खुला हुआ था तथा उसी के ऊपर वाले कमरे में श्रमिक रह रहे थे सुबह 10:00 बजे कारपेंटर वहां कार्य करने के लिए पहुंचा तो उसने अपने सहयोगी को नीचे वाले कमरे में सामान लेने के लिए भेजा। सहयोगी बाहर वाले कमरे में था और तभी अंदर दूसरे कमरे से कुछ आवाज आई इस दौरान वह डरकर वहां से भाग गया। शोर के बीच अंदर वाले कमरे में छुपा गुलदार तेजी से बाहर निकला और आंगन में खड़े सुरेंद्र पर उसने हमला कर दिया। जिससे सुरेंद्र काफी घायल हो गया। इसी दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जख्मी सुरेंद्र की जान बाल-बाल बची है।

Advertisements