Uttarakhand- 6 वर्ष के बालक की हत्या….. पॉलिथीन बैग में मिला शव

उत्तराखंड राज्य में अक्सर आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती है। बता दें कि एक ऐसा ही मामला हरिद्वार से सामने आया है जहां शहर कोतवाली क्षेत्र में 6 वर्ष के बच्चे की हत्या कर दी गई है और उसके शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

बच्चा मोमबत्ती लेने के लिए घर से निकला था और 24 घंटे बाद पॉलिथीन बैग में उसका शव मिला। बता दे कि प्रथम दृष्टिया मामला चुन्नी से गला दबाकर हत्या का लग रहा है। हत्या करने के बाद बच्चे का शव पॉलीथिन के बैग में भरकर फेंका गया है और जानवरों ने बच्चों के कई अंग भी नोच डाले हैं। इस मामले में जांच करने और जल्दी से जल्दी आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश भी एसएसपी द्वारा दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक चमगादड़ टापू बस्ती हरिद्वार निवासी राजेश का 6 साल का बेटा अजीत मोमबत्ती लेने के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह नहीं लौटा और उसका शव पॉलिथीन बैग में मिला। पुलिस मामले में जांच कर रही है और जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।