उत्तराखंड -: 5000 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

देहरादून| महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक, उत्तराखंड के 5000 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे| इससे 5000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जबकि एकल महिला योजना के तहत विधवा, निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता, आपदा एवं एसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 75% सब्सिडी का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा|


विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सीएम की घोषणा के तहत एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाना है| इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है| अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाए| महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को इस बार आबकारी विभाग के प्रति बोतल 1 रुपये अतिरिक्त शुल्क के रूप में 8 करोड़ रुपये मिले हैं|


कहां की सरकार जरूरतमंद महिलाओं को छत उपलब्ध कराएगी| आपदाग्रस्त एवं छत विहीन महिलाओं के लिए छत देने की योजना पर काम किया जाएगा| इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं|
वहीं, प्रदेशभर के आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति समय पर करने के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रदेश के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में परेशानी ना हो|
बता दें, 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की सभी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा| इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को बालिकाओं की सूची तैयार करने के निर्देश मिले हैं|

Recent Posts