Update:- फिर बिगड़ी राजू श्रीवास्तव की तबीयत….. जानिए कैसी है हालत

बीते 10 अगस्त 2022 को कॉमेडियन व एक्टर राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि उनकी तबीयत एक बार फिर से बिगड़ती नजर आ रही हैं।दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी मगर धीरे-धीरे करके उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा था। ताजा जानकारी के अनुसार एक बार फिर से उनका स्वास्थ्य नाजुक है और लगातार बिगड़ता जा रहा है। डॉक्टर से इस खबर को सुनने के बाद राजू श्रीवास्तव के फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे हैं।

डॉक्टर्स की कोशिशों के बावजूद लगातार उनकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है और राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना से पता चला है कि डॉक्टरों ने बताया उनका ब्रेन काम नहीं कर पा रहा है और उनका ब्रेन लगभग डैड स्थिति में है हार्ड भी प्रॉब्लम कर रहा है। दिल का दौरा पड़ने के बाद जब राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनकी एंजीयोप्लास्टी करवाई गई और तब वेंटिलेटर पर थे।उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके परिवार की तरफ से इंस्टाग्राम पर रोज बयान जारी कर उनके हालत के बारे में बताया जा रहा था कुछ समय बाद उनकी हालत में सुधार भी आ गया मगर एक बार फिर उनकी हालत बिगड़ने लगी है।