उत्तराखंड में फिर एक बार मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं पुष्कर सिंह धामी को-उन्नाव सांसद साक्षी महाराज

उत्तराखंड राज्य में चुनाव परिणाम आने के बाद एक बार फिर भाजपा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मगर इस बीच यह बात भी बड़ी जोरों शोरों से चल रही है कि आखिर उत्तराखंड में आने वाला मुख्यमंत्री होगा कौन। तथा इसी दौरान आज दिनांक 12 मार्च 2022 को शनिवार के दिन पत्रकार वार्ता के दौरान उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने अपने रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में पहुंचकर यह बात कही कि एक बार फिर से उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। उनका कहना है कि भाजपा को उत्तराखंड में बहुमत दिलाने के पीछे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ही मेहनत है तथा पार्टी ने भी राज्य में विजय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फेस के साथ हासिल की है मगर उनके चुनाव हारने के बाद अब राज्य में कौन बनेगा मुख्यमंत्री इस बात पर काफी चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन उत्तराखंड की जनता एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी को ही उत्तराखंड का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। साक्षी महाराज ने साथ में यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 50 वर्षों तक फिर से देश में भाजपा का जादू चलेगा और इस बार उत्तराखंड समेत चार राज्यों पर भाजपा ने बड़ी जीत भी मोदी और धामी के नेतृत्व में हासिल की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बनाने के संबंध में निर्णय पार्टी संगठन को लेना है और अंत में पार्टी संगठन ही इस बात का निर्णय करेगा कि उत्तराखंड की कमान किसे देनी है। तथा इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन के बारे में बातें करते हुए कहा कि किसान आंदोलन का राज्यों में विधानसभा चुनाव में कोई असर देखने को नहीं मिला है। इसका साफ अर्थ यह है कि यह आंदोलन किसानों का ना होकर कुछ डिजाइनर किस्म के लोगों का था। तथा गाजीपुर बॉर्डर जो इस आंदोलन का केंद्र रहा उसके आसपास भी भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है और इससे हम किसान आंदोलन की सच्चाई का अंदाजा लगा सकते हैं।