
देहरादून| उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षाओं से ब्लैक लिस्ट करेगा|
इनको आयोग की परीक्षाओं में शामिल होने पर प्रतिबंध भी लगेगा|
बता दें कि अभी तक तीन भर्तियों में लगभग 400 संदिग्ध अभ्यर्थियों को एसटीएफ चिन्हित कर चुका है|
4 और 5 सितंबर 2021 को आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती कराई थी| इसके परिणाम 7 अप्रैल को आए| इसमें 2,16,532 ने आवेदन किया और एक लाख 46,370 ने परीक्षा दी थी| इस भर्ती का पेपर लीक होने के बाद अब तक करीब 135 संदिग्ध के मजिस्ट्रेट बयान एससीएफ दर्ज करवा चुकी है| संपर्क के अभ्यर्थियों की जांच चल रही है|
वन दरोगा भर्ती की परीक्षा आयोग ने 16 से 21 जुलाई 2021 को कराई| जिसमें 83,776 में से 51,961 अभ्यर्थी शामिल हुए| इसमें भी एसटीएफ अब तक करीब 129 संदिग्ध उम्मीदवारों को चिन्हित कर चुकी है|
सचिवालय रक्षक की परीक्षा 26 सितंबर 2021 को हुई| जिसमें 36,533 में से 25,805 अभ्यर्थी शामिल हुए| इसमें भी करीब 150 संदिग्ध चिन्हित किए गए हैं| एसटीएस कुल मिलाकर अब तक करीब 400 संदिग्धों को पहचान चुकी है| अभी जांच जारी है| संदिग्धों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है| यह परीक्षाएं मार्च में दोबारा होंगी|
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के अनुसार, एसटीएफ से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर नकल के आरोपी सभी छात्रों को आयोग ब्लैक लिस्ट करेगा| नियमानुसार उनके भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने पर कुछ वर्षों के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है|

