रूस के हमले के बीच अपना ही देश छोड़ने को मजबूर हुए यूक्रेनियन……… इतने लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज तीसरा दिन है और इस तीसरे दिन भी रूस ने यूक्रेन पर हमले लगातार तेज किए हुए हैं तथा यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस लगातार तनाव बनाए हुए हैं। ऐसे में जानकारी के मुताबिक पता चला है कि यूक्रेन के 1 लाख लोगों ने अपना देश छोड़ दिया है तथा इस दौरान वे पोलैंड चले गए हैं। लगातार हो रहे मिसाइल अटैक और बमबारी के बीच यूक्रेन की जनता में काफी डर बैठ गया है तथा इस बीच यूक्रेनियन को अपना देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी ने अपने देश की जनता से अपील की है कि वे इस मुश्किल घड़ी में दुश्मन से लड़े। जेलेंस्की ने देश की जनता से कहा है कि जो भी लोग इच्छुक हैं वह हथियार उठा सकते हैं तथा दुश्मन से लड़ सकते। फिलहाल खबर सामने आ रही है कि इस युद्ध में फ्रांस भी यूक्रेन को सहायता करने के लिए तैयार है फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि इस संकट की घड़ी में हम यूक्रेन के साथ हैं।

Advertisements

Recent Posts