यूक्रेन विदेश मंत्रालय ने फिर एक बार भारत समेत इन देशों से लगाई मदद की गुहार, कहीं यह बातें

बीते शनिवार 5 मार्च 2022 को यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रों कुलेबा ने भारत, नाइजीरिया ,चीन और समस्त यूरोपीय देशों से कहा है कि वह इस युद्ध में रूस के खिलाफ यूक्रेन की सहायता करें तथा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को समझाएं कि यह युद्ध रोक दे क्योंकि यह युद्ध किसी के लिए भी हितकारी नहीं है। विदेश मंत्री का कहना था कि मैं नाइजीरिया चीन और भारत समेत समस्त यूरोपीय देशों से भी अपील करता हूं कि वे रूस से हमले बंद करवाने की अपील करें। साथ में विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि यूरोप के सभी देश रूसी जहाजों पर अपने बंदरगाहों पर रोक लगा दे क्योंकि अब समय कार्यवाही करने का है। और साथ में एक एयरक्राफ्ट का वीडियो शेयर करते हुए विदेश मंत्री ने कहा है कि पुतिन यूक्रेन को अकेला छोड़ दें क्योंकि वह यह युद्ध नहीं जीतेगा।
तथा विदेश मंत्री द्वारा उन 113 कंपनियों की भी सराहना की गई जिन्होंने रूस के साथ व्यापार बंद कर दिया है। तथा भारत की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्रपति पुतिन को समझाएं कि वह युद्ध रोक दें क्योंकि हम इसलिए लड़ रहे हैं कि पुतिन ने पहले हमारे देश पर हमला किया था और हम अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। उनका कहना है कि यूक्रेन की फसलों का भारत सबसे बड़ा उपभोक्ता है और अगर यूक्रेन में ऐसा ही चलता रहा तो वे फसले में नहीं उगा पाएंगे। तथा भारत पुतिन को समझाएं कि यह युद्ध रोक दें क्योंकि यह युद्ध किसी के लिए भी हितकारी साबित नहीं होगा। यह सारी बातें यूक्रेन के विदेश मंत्री ने ट्विटर के जरिए कही।

Advertisements

Recent Posts