नैनीताल में भूस्खलन से भर-भराकर गिरा दो मंजिला भवन, कई भवन खतरे की जद में,

नैनीताल| मल्लीताल अवागढ़ कंपाउंड में भूस्खलन में दो मंजिला भवन भर-भराकर नीचे गिर गया। जिससे ध्वस्त भवन की के नीचे आने से दो भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई और भवनों में खतरा मंडरा रहा है। जिसको देखते हुए आसपास के भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों में विस्थापित किया गया है।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे मल्लीताल अवागढ़ कंपाउंड क्षेत्र में हल्का भूस्खलन हो रहा था। इस बीच एक सुरक्षा दीवार गिरने से मलबा और पत्थर टीन शेड में आ गिरे थे। भूस्खलन बढ़ते हुए आबादी क्षेत्र तक पहुंच गया। दोपहर करीब सवा बजे भूस्खलन में सुभाष चन्याल का दो मंजिला भवन भर-भराकर गिर गया।

जिसका मलवा नीचे के दो भवनों में आने से वह भी क्षतिग्रस्त हो गए| सूचना के बाद पहुंची जिला प्रशासन और आपदा टीम ने आसपास के घरों को खाली करना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ रहे भूस्खलन से क्षेत्रवासियों में डर बना हुआ है।