![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| दून अस्पताल में दो बच्चों में एच1एन1 पॉजिटिव स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है| दून अस्पताल के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मेजर डॉ. गौरव मुखीजा ने बताया कि दोनों बच्चों की रिपोर्ट इन्फ्लूएंजा-ए के सब टाइप पॉजीटिव आई थी| जिसके बाद दोनों बच्चों में इन्फ्लूएंजा-ए के सब टाइप की जांच की गई| इसमें दोनों बच्चों में h1n 1 सब टाइप पॉजिटिव पाया गया| जो स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है| इनफ्लुएंजा-ए के पॉजिटिव मरीजों में सब टाइप की जांच की जाती है ताकि मरीज को चिन्हित कर दूसरों में फैलने से बचाए जा सके| यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है|
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सीएस रावत के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने h1n1 संक्रमण को सीजनल इन्फ्लूएंजा की श्रेणी में रखा है| यह संक्रमण किसी पशु से व्यक्ति में नहीं, व्यक्ति से व्यक्ति में फैलती है| यह मनुष्य से मनुष्य में फैलने वाला संक्रमण है| ये संक्रमण खांसी जुकाम जैसे संक्रमण की तरफ फैलता है|
कहा कि, इस वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है, सामान्य सावधानियां बरतने पर इससे बचा जा सकता है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)