आज दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से वापस लौटे उत्तराखंड के छात्रों से की मुलाकात, पूछा हाल चाल

आज दिनांक 5 मार्च 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से वापस लौटे उत्तराखंड के छात्रों से दिल्ली के उत्तराखंड सदन में मुलाकात की तथा उनसे उनके हाल-चाल पूछे। तथा इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनसे यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की जानकारी भी ली। दरअसल यूक्रेन से आने वाले छात्रों के लिए दिल्ली एवं मुंबई में उत्तराखंड की ओर से समन्वय केंद्र बनाए गए हैं जहां पर छात्र आने के बाद ठहर सकते हैं। तथा वहां पर उनके लिए खाने पीने की व्यवस्था भी की गई हैं तथा इसके बाद छात्रों के उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी राज्य की ओर से ही की जा रही है। और इसी के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर वहां पर उत्तराखंड के यूक्रेन से वापस आए विद्यार्थियों से उनका हालचाल पूछा।

Advertisements

Recent Posts