इंडिगो की फ्लाइट में मिली बम रखने की धमकी…… मचा हड़कंप….. पढ़े पूरी खबर

इंडिगो की फ्लाइट में बम रखने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बता दे कि इंडिगो फ्लाइट कोच्चि से बेंगलुरु जा रही थी और जैसे ही बम रखने की धमकी मिली फ्लाइट में हड़कंप का माहौल छा गया।

फ्लाइट में उस समय 139 यात्री सवार थे और विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद सोमवार को यात्रियों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक विमान संख्या 6E6482 वाली फ्लाइट सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने जा रही थी तभी यह धमकी मिली और कोचिंन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार जब विमान उड़ान भरने वाला था तभी हवाई अड्डे के सीआईएसएफ नियंत्रण कक्ष में बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में बम वाली धमकी भरी कॉल आई तब सभी यात्रियों को उतार दिया गया।