मानसूनी सीजन में इस तरह शरीर को स्वस्थ रखता है खजूर….. जानिए इसके लाभ

मानसूनी सीजन में लगातार बारिश और कभी- कभी धूप के चलते लोगों को अपनी सेहत की काफी चिंता होने लगती हैं ऐसे में लोग यह सोचते हैं कि आखिर इस सीजन में कैसे अपने शरीर को स्वस्थ रखा जाए। बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर ताजा खजूर खाने से सेहत को काफी लाभ मिलते हैं और बड़े से लेकर बच्चों तक इसका सेवन काफी लाभदायक होता है। मानसूनी सीजन में लोगों को ताजा खजूर खाना चाहिए क्युकी यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और हड्डियों तथा ब्लड प्रेशर के लिए भी काफी लाभदायक है। खजूर को लेकर पब मेड सेंट्रल द्वारा किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि खजूर इन्फ्लेमेटरी मार्कर जैसे कि इंटरलयुकिन 6 को कम करता है। यह ब्रेन फंक्शन को इंप्रूव करता है और मेमोरी लॉस की समस्या में काफी मददगार भी साबित होता है तथा इसके अलावा खजूर का पेस्ट बनाकर इसे शुगर की तरह प्रयोग भी किया जा सकता है। खजूर में फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो की हड्डियों को मजबूत करने में काफी मददगार सिद्ध होते हैं साथ में ही प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखते हैं।

Advertisements

Recent Posts