उत्तराखंड में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत हेल्ड आईडी बनाने में यह जिला पहले स्थान पर

उत्तराखंड में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत हेल्थ आईडी बनाने में देहरादून जिला प्रथम स्थान पर रहा है|

Advertisements


बता दें कि अब तक राज्य में 30 लाख लोगों की आभा आईटी बन गई है| इसमें देहरादून में सबसे ज्यादा 6.61 लाख लोगों की आईडी बन गई है| जबकि नैनीताल इस मामले में दूसरे नंबर पर है|


मिशन के निदेशक एवं अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान के अनुसार, प्रदेश के 30.61 लाख से अधिक लोग अपनी आभा आईडी बनाकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का हिस्सा बन गए है| आईडी बनाने वाले लोगों का स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण विवरण ऑनलाइन दर्ज है| प्रदेश की राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा 6,61,919 आभा आईडी बनी है|
बताते चलें कि उत्तराखंड में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत 2021 में हुई थी| इसके प्रयासों से प्रदेश के लोगों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटाइज करने की रफ्तार अपेक्षाओं के अनुरूप है| लोग इस सुविधा का बढ़-चढ़कर हिस्सा बन रहे हैं|


यह मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है| इसके तहत हर व्यक्ति की आभा आईडी बनाई जानी है| आईडी बनाने से स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होती है|
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा, आभा नंबर के माध्यम से स्वास्थ्य की सभी जानकारी मिल सकेगी| प्रदेश में शत प्रतिशत लोगों को मिशन से जोड़ने के काम को प्राथमिकता से करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं|