भारत के ये 3 शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में, पढ़ें पूरी खबर

प्रदूषण की समस्या भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ती ही जा रही है| दिल्ली में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ रहा है जिस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है| इस वक्त कॉप 26 जैसे सम्मेलनों में जलवायु परिवर्तन पर चर्चाएं चल रही है, इसी बीच स्विजरलैंड स्थित आईक्यूएयर( जलवायु समूह) की वायु गुणवत्त और प्रदूषण शहर ट्रैकिंग सेवा ने दुनिया के 10 सबसे प्रदूषण शहरों की लिस्ट जारी की है| इन 10 शहरों में पाकिस्तान और चीन के कुछ इलाकों के साथ भारत के तीन शहर भी शामिल है|सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली 556 वायु गुणवत्ता के साथ नंबर 1 पर है| इसी लिस्ट में कोलकाता चौथे नंबर पर है और मुंबई छठे स्थान पर है|

Advertisements

एक्यूआई(QAir) के अनुसार दुनिया की 10 शहर जहां सबसे अधिक प्रदूषण है-

(1) दिल्ली (भारत)

(2) लाहौर (पाकिस्तान)

(3) सोफिया (बुल्गारिया)

(4) कोलकाता (भारत)

(5) ज़ाग्रेब (क्रोएशिया)

(6) मुंबई (भारत)

(7) बेलग्रेड (सेर्बिया)

(8) चेंदगू (चीन)

(9) स्कोप्जे (उत्तरी मैसेडोनिया)

(10) क्राको (पोलैंड)