कोरोना के ग्राफ में लगातार हो रही वृद्धि, जानिए बीते 24 घंटों के आंकड़े

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 82 नए मामले सामने आए हैं| इसमें देहरादून से सबसे ज्यादा 51 लोग संक्रमित पाए गए• संक्रमण में दिनोंदिन हो रही वृद्धि के चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है|


वर्तमान में राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 295 हो गई है|


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 327 सैंपलों की जांच हुई| जिसमें से 82 लोग संक्रमित मिले| इसमें देहरादून से 51, नैनीताल से 10, पौड़ी गढ़वाल से 5, चमोली से चार, हरिद्वार से चार, अल्मोड़ा से एक, बागेश्वर से एक, चंपावत से एक, टिहरी से एक संक्रमित मिला है| बीते 24 घंटों में 78 संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हुए हैं|