
चीन समेत दुनिया के कई देशों में अचानक फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं| जिससे पूरी दुनिया में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है| बढ़ते संकट को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने लोगों के लिए चेतावनी जारी कर दी है| इसके अलावा संक्रमण बढ़ने के तीन मुख्य कारण बताए हैं|
1- पहला कारण ओमीक्रोन स्ट्रेन के एक स्टील्थ सब- वैरीएंट का भी पता चला है और विशेषज्ञों का मानना है कि यह चीन में मामलों में वृद्धि के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है| डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमीक्रोन सब वैरीएंट चिंता का विषय है क्योंकि इसमें स्पाइक प्रोटीन में महत्वपूर्ण उत्परिवर्तन अनुपस्थित हैं, जिन्हें संक्रमण की पहचान करने के लिए तेजी से सीपीआर परीक्षणों के लिए आवश्यक माना जाता है| चिंता का एक अन्य बिंदु मिश्रित ओमीक्रोन है जो कि पहली बार इस्त्राइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पता चला| जहां 2 मामलों की पुष्टि हुई है|
2- कोरोना के बढ़ने का दूसरा कारण डब्ल्यूएचओ ने बताया कि महामारी के चरम पर कई देशों में लॉकडाउन का ऐलान किया था| लेकिन जैसे ही कोरोना मामलो में गिरावट आई और टीकाकरण के स्तर में वृद्धि हुई वैसे ही सरकारों ने अर्थव्यवस्थाओं को पुनर्जीवित करने के लिए लोगों को खुली छूट देने का ऐलान कर दिया| डब्ल्यूएचओ ने संकेत दिया कि यह कोविड-19 के मामलों के फिर से उभरने और वेरिएंट के बढ़ने का एक और मुख्य कारण है|
3- डब्ल्यूएचओ ने कहा कि बड़े पैमाने पर फर्जी खबरें फैलाई जा रही है की वैक्सीन का कोई असर नहीं है जिससे कई लोग टीकाकरण से बच रहे हैं| इसके अलावा यह झूठ फैलाया गया कि ओमीक्रोन के आने के बाद कोरोना महामारी समाप्त हो गई है| जिस कारण लोग निसंकोच हो गए और यह महामारी फिर फैल गई|
एशिया में चीन और दक्षिण कोरिया में नए मामले बड़ी संख्या में मिल रहे हैं| चीन की जीलिन प्रांत में लॉकडाउन लगाया गया है और तीन शहरों में सख्त पाबंदी है| वहीं दक्षिण कोरिया में गुरुवार को रिकॉर्ड 6 लाख से अधिक न ए केस मिले हैं| दुनिया के किसी भी देश में कोरोना के एक दिन में अब तक इतने मामले सामने नहीं आए थे|
अमेरिका,दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड ,न्यूजीलैंड, चीन इन देशों में फिर कोरोना का कहर तेजी से बरस रहा है| डब्ल्यूएचओ द्वारा इनको चेतावनी दी रही है|
