Almora -: सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए वन विभाग ने क्यूआरटी का किया गठन, सांप देखते ही इस नंबर पर करें सूचित

अल्मोड़ा| गर्मी के दिनों में सांपों का डर हर किसी को सताता है| और गर्मी शुरू होते ही घरों में सांपों के घुसने के मामले भी सामने आते हैं| सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए वन विभाग ने क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरएस)का गठन किया है| अगर पिछले वर्ष की बात करें तो वन विभाग की टीम क्यूआरटी ने विभिन्न प्रजाति के करीब 35 सांप पकड़े थे| अस्पताल में भी सर्पदंश के करीब 38 मामले इलाज के लिए पहुंचे थे| वैसे तो मुख्य तौर पर अल्मोड़ा में सांप की 4 प्रजातियां पाई जाती है जिसमें मुख्य रुप से पाइथन, धामन, कोबरा और घोड़ा पछाड़ है| जिसने कोबरा प्रजाति सबसे खतरनाक है कुछ स्थानों पर अजगर मिलने के मामले भी सामने आए हैं| अल्मोड़ा रेंज के वन दरोगा भुवन लाल टम्टा करीब 10 साल से सांपों को पकड़कर जंगलों में छोड़ रहे हैं, उन्होंने बताया कि नगर के थाना बाजार, खत्यारी और धारनौला क्षेत्र से सबसे अधिक सांप निकलने की सूचना मिलती है| यहां सांप की पाइथन, कोबरा, घोड़ा पछाड़ प्रजातियां मिलती है| सभी को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाता है| इसके अलावा जंगल के पास वाले क्षेत्रों में अजगर भी जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं| सर्पदंश के मामले देखे तो पिछले साल जिला अस्पताल में सर्पदंश के करीब 28 और बेस अस्पताल में करीब 10 मामले पहुंचे| हर वर्ष गर्मियों में सांप निकलने की घटनाएं आम हैं| सांप निकलने पर घबराने की जरूरत नहीं है| वन विभाग अल्मोड़ा के फोन नंबर 05962- 230065 पर इसकी सूचना दी जा सकती है| इसके बाद तुरंत क्यूआरटी टीम को भेजा जाएगा और सांप को सुरक्षित पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा|

Advertisements

Recent Posts