फिर सामने आया कोरोना का विकराल रूप एक ही दिन में सामने आए इतने हजार मामले….. पढ़ें पूरी खबर

यह काफी चिंताजनक विषय है, कि कोरोना फिर से अपना विकराल रूप धारण कर रहा है वर्तमान में भारत के प्रत्येक राज्य में कोरोना पहले की तरह ही अपने पैर पसारने लगा है क्योंकि एक ही दिन में देश में कोरोना के 58000 से भी अधिक नए मामले सामने आए हैं। तथा इन मामलों से कोरोना की तीसरी लहर आने का संकेत मिल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके मुताबिक देश में एक ही दिन में 58097 कोरोना संक्रमित नए मामले दर्ज हुए हैं। और देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख से भी ज्यादा हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ इस वायरस ने 24 घंटे के अंदर 534 मरीजों की जान भी ली है। कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों के कारण स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है तथा शासन और प्रशासन द्वारा जनता से कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है।