
उत्तराखंड में आगामी मई के महीने में सभी चार धामो के कपाट खुलने वाले हैं जिसके लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर यात्रा करने के लिए आएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग की ओर से आगामी 18 अप्रैल 2022 से यात्रा मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह कार्य राज्य की सीमा गुरुकुल नारसन और आशारोड़ी में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा ऋषिकेश के एआरटीओ कार्यालय में भी ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। तथा 1 मई 2022 से वाहनों की जांच के लिए यात्रा मार्ग पर परिवहन विभाग भी चेक पोस्ट में क्रियाशील हो जाएगी। तथा ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए 6 काउंटर बनाए गए हैं और इस संबंध में मुख्यालय को 8 लिपिक, दो संभागीय निरीक्षक प्राविधिक और 16 होमगार्ड की डिमांड भेजी गई है।

