बागेश्वर- बाचीगांव के ग्रामीणों ने जताया आक्रोश……. कहा इस बार नहीं देंगे किसी भी प्रत्याशी को वोट

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 काफी करीब है और ऐसे में बागेश्वर के बाचीगांव के ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा है कि वे इस बार चुनाव बहिष्कार करेंगे उनका कहना है कि जब सरकार उनकी सुध नहीं लेते तो वह भी इस बार किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे।

ग्रामीण मनोहर राम, जगदीश कुमार, हरीश चंद्र, तिलक चंद्र, दीपा देवी, मोहन लाल समेत कई ग्रामीणों ने इस बात को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया कि उनके गांव में कई समय से सड़क नहीं बनी है, उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया है ना कि यातायात की सुविधा। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि उनके गांव में यदि किसी की तबीयत खराब भी हो जाती है तो ग्रामीणों को उन्हें अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा लोगों को जरूरत के सामान लेने भी कई मील पैदल जाना पड़ता है उनका कहना है कि आजादी के इतने समय बाद भी उनके गांव को सड़क नहीं मिल पाए यह सरकार की नाकामयाबी है। और अब उन्हें किसी भी जनप्रतिनिधि से कोई आश्वासन नहीं चाहिए इसलिए वह इस बार चुनाव बहिष्कार करेंगे।