इस दिन रिलीज होगा अभिषेक बच्चन की “दसवीं” फिल्म का ट्रेलर….. जानिए फिल्म संबंधित खबरें

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म “दसवीं” का ट्रेलर आगामी 23 मार्च को रिलीज होगा जिसकी जानकारी खुद एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दी हैं। इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन एक प्रभावशाली नेता गंगाराम चौधरी के किरदार में नजर आने वाले हैं तथा उनके अलावा अभिनेत्री यामी गौतम पुलिस ऑफिसर और निमरत कौर एक महिला नेता विमला देवी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मेंडाक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा किया गया हैं। तथा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता अभिषेक बच्चन, अभिनेत्री यामी गौतम, निमरत कौर नजर आएंगे।

Advertisements

Recent Posts