99 पर सिमटी साउथ अफ्रीका की टीम….. भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को मंगलवार के दिन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला था। इस मुकाबले में भारत ने जीत हासिल करके साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल कर ली है। बता दें कि कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारत के शानदार गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को केवल 99 रनों पर समेट कर रख दिया।हालांकि इस मैच के दौरान शिखर धवन का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया और वह 8 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा। वह 10 रन बनाकर आउट हो गए और शुभमन गिल के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा। शुभमन गिल के बाद भारत की तरफ से संजू सैमसन ने बैटिंग की। इस तरह से भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह मैच जीत लिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की।

Advertisements

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए और वही शहबाज अहमद तथा वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान यह पहला मुकाबला है जब साउथ अफ्रीका का स्कोर इतना कम रहा। भारत ने काफी आसानी के साथ अपना लक्ष्य हासिल कर यह सीरीज अपने नाम कर ली।

Recent Posts