![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240415-WA0069.jpg)
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ताकुला के मंडल अध्यक्ष श्री योगेश सिंह बिष्ट के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अल्मोड़ा जनपद के ताकूला विकासखंड के खड़ाऊ ग्राम के कारगिल शहीद मोहन सिंह बिष्ट के घर से उनके आंगन की मिट्टी को एकत्रित किया गया।
भारत मां के वीर सपूत मोहन सिंह बिष्ट 3 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240415-WA0071.jpg)