पहाड़ों की रानी पर्यटकों से हुई गुलजार……. सारे होटल और गेस्ट हाउस फुल, रात बिताने के लिए देहरादून पहुंचे पर्यटक

वेकेंट और होली का त्योहार पर्यटन व्यवसाय के लिए एक नई सौगात लेकर आया है जहां बीते कुछ दिनों पहले कोरोना महामारी के कारण पर्यटन व्यवसाय ने काफी नुकसान झेला है वही अब तीज त्यौहार और वीकेंड के अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर पर्यटक घूमने के लिए आ रहे हैं। बताते चलें कि इस वीकेंड में पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार रही तथा मसूरी के पर्यटन क्षेत्र के सारे होटल और गेस्ट हाउस भी बुक रहे और ऐसे में आधे से अधिक पर्यटकों को रात गुजारने के लिए देहरादून जाना पड़ा। बता दें कि इस दौरान पर्यटको ने कई पर्यटन स्थलों का आनन्द लिया। मगर इस दौरान पर्यटकों की संख्या अधिक होने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पार्किंग और जाम की परेशानी भी झेलनी पड़ी। बता दें की मसूरी में माल रोड वाहनों से पट गई। और सबसे ज्यादा दिक्कत किक्रेंग मैसानिक लॉज, और कीक्रेंग लाइब्रेरी चौक जीरो पॉइंट कैंपटी रोड पर रही। तथा लोगों को शनिवार के पूरे दिन जाम का सामना करना पड़ा।

Advertisements

Recent Posts