हरिद्वार पहुंची बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री….. कहा मां गंगा की शरण में लगाएगी पाकिस्तान से आजादी की गुहार

उत्तराखंड राज्य की धर्मनगरी हरिद्वार में बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी पहुंची है। उनका कहना है कि वह यहां मां गंगा की शरण में पहुंची है ताकि पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की गुहार लगा सके। यहां पर वह पूजा हवन करते हुए बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए प्रार्थना कर रही है। बता दें कि उन्होंने पाकिस्तान के आतंक के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि जो काम ब्रिटिश सरकार करती थी अपने स्वार्थ सिद्धि को वही काम चीन कर रहा है और पाकिस्तान ने परमाणु परीक्षण समेत चीन को हर कार्य के लिए अपनी भूमि उपयोग करने हेतु दे दी है। वहीं दूसरी तरफ बलूचिस्तान के नागरिकों के साथ बर्बरता हो रही हैं जो कि विश्व सोच भी नहीं सकता वहां पर ऐसा वहशीपना किया जा रहा है। सभ्य समाज में इस तरह के कृत्य कोई किसी इंसान के साथ नहीं कर सकता तथा उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि वहां की लड़कियों की बॉडी को मशीन से ड्रिल किया जा रहा है। महिलाओं के साथ बर्बरता की जा रही हैं और पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में दुष्कर्म की फैक्ट्री खोल दी है तथा महिलाओं का इस्तेमाल खिलौने की तरह किया जा रहा है।

Advertisements

Recent Posts