दो दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड आए राष्ट्रपति……. ऐसे किया गया स्वागत

आज दिनांक 26 मार्च 2022 को शनिवार के दिन दोपहर को राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करीब दोपहर 2:00 बजे देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट में पहुंचे तथा वहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट में राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनका स्वागत किया गया। तथा राष्ट्रपति एवं प्रथम महिला सविता कोविंद के उत्तराखंड आने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर द्वारा उनका स्वागत राजभवन में किया गया। आज रात्रि राजभवन में विश्राम करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल रविवार की सुबह हरिद्वार के लिए चले जाएंगे। तथा हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से चंडी पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में भी राष्ट्रपति शामिल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराखंड आने पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। तथा उनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

Advertisements