‘बुलीबाई’ ऐप की मुख्य आरोपी महिला उत्तराखंड से गिरफ्तार……. पढ़ें पूरी खबर

बुलीबाई एप के मामले में बेंगलुरु के 21 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र को गिरफ्तार करने के बाद अब मुंबई साइबर पुलिस ने इस मामले की मुख्य आरोपी महिला को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। तथा जानकारी के मुताबिक पता चला है कि 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र तथा उत्तराखंड से गिरफ्तार की गई महिला यह दोनों ही एक दूसरे को पहले से जानते थे तथा उत्तराखंड से महिला की गिरफ्तारी के बाद यहां की पुलिस अलर्ट मोड पर है।

बताया जा रहा है कि इस मामले की मुख्य आरोपी यह महिला ही है। दरअसल बीते सोमवार को महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतीश पाटिल ने बुलीबाई एप के डेवलपर्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस को दिए थे जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्यवाही के दौरान आरोपियों को पकड़ा है। तथा इस ऐप की मामले में अब दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है।