‘द केरल स्टोरी’ बनी 200 करोड़ की कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म, सफलता से अदा शर्मा गदगद

इस समय ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है| यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ के बाद 200 करोड़ की कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म है| बॉक्स ऑफिस पर लगे हुए 18 दिन और विवादों के बावजूद फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित कर रही हैं|

Advertisements


बताते चलें फिल्म की कहानी केरल की 32,000 हिंदू महिलाओं को जबरन इस्लाम में परिवर्तित करने के अपने संदिग्ध दावे पर विवादों में फस गई थी|लेकिन फिर भी दर्शक इसे बड़ी उत्सुकता से देखने के लिए पहुंच रहे हैं|


इस फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर इसके निर्माता इस समय इसकी सफलता का लुफ्त उठा रहे हैं| इसी दौरान अदा शर्मा ने भारतीयों को उनके प्यार के लिए आभार व्यक्त किया है|
फिल्म पश्चिमी बंगाल में प्रतिबंध और तमिलनाडु में मल्टीप्लेक्स मालिकों का फिल्म को प्रदर्शित करने से इनकार के बावजूद भी बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ रही है|
फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म को एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए भारतीय जनता को बधाई दी और इस दौरान एक पोस्ट भी साझा किया है| अभिनेत्री ने थिएटर में अपनी फिल्म देखने के लिए बंगाल से असम जाने वाले लोगों का वीडियो देखा| फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अदा ने लिखा ‘भारतीय जनता को बधाई, आप सभी को बधाई, हार्डिंग्स लगाए, पेंटिंग्स की, वीडियो पोस्ट किए, प्रचार किया, राज्यों में यात्रा की थिएटर में फिल्म देखने के लिए बंगाल से असम तक बस में सफर किया| आपकी फिल्म द केरल स्टोरी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर है, अपनी सफलता में मुझे शामिल करने के लिए धन्यवाद|’ लिखा कि ‘यह देख कर खुशी हुई कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी द केरल स्टोरी इतने लोगों के दिलों को छू रही है| इसे ब्रिटेन में रिलीज हुए सिर्फ 2 दिन हुए हैं| अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, और अन्य देशों….. आपके संदेश भी पढ़ रहे हैं|’
बता दें, अदा शर्मा को जो सफलता द केरल स्टोरी से मिली है वह किसी से भी नहीं मिली| इससे पहले अदा शर्मा ने ‘कमांडो 2’ और ‘कमांडो 3’ जैसी फिल्मों में काम किया है|