![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
बीते शनिवार दिनांक 25 दिसंबर 2021 को दूरस्थ ग्रामसभा गल्ली तथा आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों के लिए मनीष सिंह नेगी के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गल्ली धौलादेवी में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया गया था। मनीष सिंह नेगी द्वारा न सिर्फ गल्ली में बल्कि कई और अन्य दूरस्थ गांव में भी इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किए गए हैं।
इन शिविरों के मुख्य उद्देश्य शहर से दूरस्थ गांव में निवास करने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी के इस दौर में लोग गांव से दूर शहर में अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं जिस कारण मनीष सिंह नेगी द्वारा अनुभवी डॉक्टरों के साथ इन शिविरों का आयोजन हर सप्ताह किया जाता है। शिविर के दौरान लोगों का निशुल्क उपचार किया जाता है तथा युवाओं और बच्चों के ब्लड ग्रुप की जांच भी निशुल्क की जाती है। बीते शनिवार गल्ली में आयोजित इस शिविर में क्षेत्रीय जनता तथा आसपास के लोगों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया तथा शिविर के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाया कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी डॉक्टर्स व संस्थान की टीम ने गल्ली के ग्राम प्रधान जग्गू दा और क्षेत्रीय पंचायत सदस्य हरीश सिंह का तथा साथ में समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)