थम गया चुनाव प्रचार……. इस दिन होगा उत्तर प्रदेश की 61 सीटों पर पांचवें चरण का मतदान

वर्तमान में देश के पांच चुनावी राज्यों में से अब उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान होना है उसके लिए प्रदेश में बीते शुक्रवार शाम 6:00 बजे से चुनाव प्रचार रोक दिया गया है तथा अब आगामी 27 फरवरी यानी कि कल उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान होना है। मगर बीते शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रचारकों ने अपनी- अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोक दी। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच ,श्रावस्ती व गोंडा में होना है। इन 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान आगामी 27 फरवरी यानी कि कल सुबह 7:00 बजे से शुरू हो जाएगा और शाम 6:00 बजे तक चलेगा। इन चुनावी जिलों में निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।