‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को बंद करने के लिए मौलवी ने कहीं ये बात, वीडियो हुआ वायरल

शुरू से ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ विवादों से घिरी हुई है| इसी बीच राजौरी में एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मौलवी के भड़काऊ भाषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें मौलवी के भाषण को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है| इस वीडियो में मौलवी द कश्मीर फाइल्स फिल्म को दो धर्मों में तनाव बढ़ाने वाली फिल्म बताते नजर आ रहे हैं| इस भाषण में मौलवी कुछ भड़काऊ बातें भी बोल रहे हैं|
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है| द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इसे अपने टि्वटर हैंडल से शेयर किया है| मौलवी का कहना है कि इस फिल्म में मुसलमानों के खिलाफ साजिश की गई है| वह इसकी निंदा करते हैं| इस फिल्म पर रोक लगाई जानी चाहिए| करीब 40 सेकंड की वीडियो में मौलवी कह रहे हैं ‘यह फिल्म बंद होनी चाहिए| हम अमन पसंद लोग हैं| हमने इस मुल्क पर 8 सौ साल हुकूमत की है| तुम्हें 70 साल राज करते हुए है| तुम हमारा निशान मिटाना चाहते हो, तुम मिट जाओगे, पर कलमा पढ़ने वाले नहीं मिटेंगे|’
यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है| कश्मीरी पंडितों के पलायन और अत्याचार पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर विवाद अभी भी जारी है| एक तरफ तो लोग इसे भरपूर समर्थन दे रहे हैं और धीरे-धीरे सभी का इसके प्रति क्रेज बढ़ता जा रहा है और दूसरी तरफ कुछ लोग इसका शुरू से विरोध कर रहे हैं और इसे झूठ कह रहे हैं|